हर निवेश उत्पाद में अलग-अलग रिटर्न मिलता है। जो लोग जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं वे लोग फिक्स्ड डिपोजिट, पीपीएफ, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स, डेब्ट म्युच्यूअल फंड्स, इत्यादि निवेश उत्पादों में निवेश करना पसंद करते हैं। जिन लोगों को जोखिम उठाना पसंद है वे लोग इक्विटी म्युच्यूअल फंड्स, स्टॉक्स, गोल्ड, इत्यादि में निवेश करना पसंद करते हैं। आपको यह समझना चाहिए कि ये रिटर्न, आपके उद्देश्य को पूरा करने में कैसे आपकी मदद करेंगे।