10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: मुफ्त में मिलती रहेगी चेकबुक-एटीएम कार्ड की सुविधा, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

राजस्व विभाग ने बीते माह कई बड़े निजी और सरकारी बैंकों से ग्राहकों मुफ्त दी जाने वाली सेवाओं के बदले टैक्स देने को कहा था।

2 min read
Google source verification
Banking Services

नई दिल्ली। बैंकों की ओर से ग्राहकों को दी जाने वाली फ्री बैंकिंग सेवाओं पर टैक्स लगाने की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार के इस कदम के बाद ग्राहकों को ये सेवाएं मुफ्त में ही मिलती रहेंगी। बैंकों की ओर से ग्राहकों को मुफ्त में दी जाने वाली सेवाओं में एटीएम कार्ड पर फ्री ट्रांजेक्शन, चेकबुक, डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। दरअसल, ग्राहकों को बैंकों की ओर से मुफ्त दी जाने वाली सेवाओं के एवज में राजस्व विभाग ने बैंकों से टैक्स देने की बात कही थी। जानकारी के अनुसार इस मामले में डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) ने बैंकों का पक्ष रखते हुए कहा है कि बैंक इस टैक्स का विरोध कर रहे हैं।

वित्त मंत्रालय हुआ सक्रिय

राजस्व विभाग ने बीते माह कई बड़े निजी और सरकारी बैंकों से ग्राहकों मुफ्त दी जाने वाली सेवाओं के बदले टैक्स देने को कहा था। इस संबंध में विभाग की ओर से इन बैंकों को नोटिस भी दिया गया था। इस नोटिस में बैंकों से जुलाई 2012 से जून 2017 तक की अवधि के लिए टैक्स देने के लिए कहा गया था। इस पर बैंकों ने विरोध जताया था। राजस्व विभाग के इस नोटिस का जवाब देने के लिए बैंकों कई कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे थे। इस बीच मामले में वित्त मंत्रालय सक्रिय हो गया। वित्त मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि मंत्रालय की ओर से राजस्व विभाग से बात की गई है। वित्त मंत्रालय ने राजस्व विभाग से निवेदन किया है कि अब इस मामले को और आगे न बढ़ाया जाए। वित्त मंत्रालय के इस बड़े अधिकारी का कहना है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

ये है मामला

दरअसल पिछले माह डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस (डीजीजीएसटीआई) पिछले माह निजी और सरकारी बैंकों को नोटिस भेजकर पांच साल को सर्विस टैक्स देने को कहा था। इस नोटिस में जुलाई 2012 से जून 2017 तक की अवधि के लिए टैक्स देने के लिए कहा गया था। राजस्व विभाग ने बैंकों से ग्राहकों को मुफ्त दिए जाने वाली सेवाओं के बदले यह टैक्स मांगा था। इस पर बैंकों ने विरोध जताते हुए कहा था कि जिन सेवाओं के बदले वह ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लेते हैं, उसके बदले टैक्स कैसे दें? आपको बता दें कि बैंक मिनिमम बैलेंस रखने वाले खाता धारकों को एक निश्चित सीमा तक एटीएम कार्ड ट्रांजेक्शन और चेकबुक की सुविधा मुफ्त देते हैं। इसके अलावा एक निश्चित धनराशि तक ग्राहक मुफ्त में निफ्ट और आरटीजीएस जैसी सेवाओं को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।