
कानपुर। शहर की सबसे बड़ी टेनरी सुल्ताना में इनकम टैक्स् विभाग के अधिकारियों ने फिल्म रेड की तर्ज पर बुधवार को छापेमारी की। संचालक के साथ ही उसके परिवार के लोगों को एक कमरे बंद कर मोबाइल फोन सहित अन्य सामान छीन लिए। इस दौरान विभाग की तीन टीमें उन्नाव स्थित टेनरियों में कार्रवाई कर रहीं हैं।,बताया जा रहा है की टैक्स चोरी के मामले में इतनी बड़ी कार्यवाही टेनरियों में पहली बार हुई है। फ़िलहाल इनकम टैक्स की कई टीमों की कार्यवाही अभी चल रही है। सुल्तान टेनरी के मालिक के आवास के अलावा कई ठिकानों से बड़े पैमाने पर कर चेरी पकड़ी है। अधिकारी उनके साथ पूछताछ कर रहे हैं।
गेट बंद कर चल रही कार्रवाई
नोटबंदी के दौरान शहर के कई उद्योगपतियों और टेनरी संचालकों ने ब्लैकमनी को बैंक अधिकारियों की मदद से ह्वाइट किया था। आईटी विभाग इन पर नजर लगाए बैठा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर आईटी की कई टीमें एक साथ उन्नाव और कानपुर में सुल्ताना टेनरी के मालिक के ठिकानों में छापेमारी की। आईटी की टीम को देखकर टेनरियों में हड़कंप मच गया। आईटी विभाग के अधिकारियों ने टेनरी में काम करने वाले सैकड़ो कर्मचारियों को बहार कर दिया गया और गेट बंद कर छानबीन में जुट गई। टेनरी में काम करने वाले कर्मचारी गुड्डू ने बताया कि सुबह जब काम करने आये तो हमें अंदर नहीं जाने दिया गया। यहां छपा पड़ा है और कोई भी कुछ बता नहीं रहा है। मालिकों के भी फोन बंद है।
रेड की तर्ज पर मारी रेड
अजय देवगन की फिल्म पिछले दिलों रूपहले पर्दे पर आई थी, जिसे कानपुर के आईटी विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य कर्मचारियों ने देखा था। 16 जुलाई, 1981 को यूपी (कानपुर) के बिजनेसमैन इंदर सिंह के घर पर रेड डाली गई थी। इस काम के लिए आयकर विभाग के 90 अधिकारियों को चुना गया था। पहले दिन की छापामारी जब खत्म हुई थी तब तक 1 करोड़ रुपए बरामद हो चुके थे। ये रकम नकद, सोने के बिस्किट और गहनों को मिलाकर थी। ये छापामारी इंदर सिंह के स्वरूप नगर वाले घर पर ही नहीं बल्कि दिल्ली और मसूरी के बैंकों में इंदर सिंह के अलग-अलग नामों से खोले गए खाते और लोकर भी सील किए गए थे। सुरक्षा के लिहाज से 200 पुलिसवालों को लगाया गया था। इस रेड के तहत जो पैसे बरामद हुए थे उसे गिनने के लिए एक अलग रूम में 45 लोगों को काम पर लगाया गया था। उस वक्त पैसे गिनने में तकरीबन 18 घंटे लगे थे।
मुखबिर की सूचना पर मारी रेड
बताया जा रहा है कि टेनरियों में यह अब तक की आईटी विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई है। सटीक मुखबिरी पर आईटी की आधा दर्जन से ज्यादा टीमों ने सुल्ताना टेनरियों पर धावा बोला। घर के साथ टेनरियों में जाकर कागज दस्तावेज खंगाले और करोड़ों की कर चोरी पकड़ी। आईटी की यह कार्रवाई अभी भी जारी है। जानकारों का कहना है कि शहर में अब तक की सबसे बड़ी कर चेरी आईटी विभाग ने पकड़ी है। सुल्ताना टेनरी के बारे में कहा जाता है कि इसमें एक सपा नेता का भी पैसा लगा है और आईटी की टीम उस पर भी नजर लगा दी है। किसी भी वक्त आईटी सपा नेता पर भी कार्रवाई कर कसती है।
टेंनरी संचालक के साथ जारी है पूछताछ
सुल्ताना टेनरी के मालिक के साथ आईटी सेल के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं और घर से बरामद नकदी के साथ सेने जेवरात के आंकड़ें की डिटेल मांग रहे हैं। जानाकरों की मानें तो सुल्ताना टेनरी के मालिक का कारोबार कानपुर, उन्नाव के साथ ही विदेश में फैला है। ढाका की कई कंपनियों को सुल्ताना टेनरियों से माल निर्यात और आयात किया जाता है। आईटी के अधिकारी संल्ताना टेनरी के मालिक के बेटों के साथ भी पूछताछ कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो संल्तान टेनरी संचालक ने करोड़ों की कर चोर की अपनी तिजोरी भरी है। आईटी विभाग की तरफ से जानकारी मांगने पर संचालक ने जवाब नहीं दिया था। इसी के बाद से इस पर आईटी की नजर थी।
Published on:
09 May 2018 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
