15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरंगा फहराने की सालगिरह 75 रुपए का सिक्का लाने वाली है सरकार, जानें क्या होगी खासियत

10 रुपए का सिक्का इस वक्त भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ी कीमत का सिक्का है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में देश में सबसे बड़े मूल्य का सिक्का 75 रुपए का होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली। 10 रुपए का सिक्का इस वक्त भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ी कीमत का सिक्का है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में देश में सबसे बड़े मूल्य का सिक्का 75 रुपए का होगा। भारत सरकार 75 रुपए का सिक्का लाने वाली है। सरकार इस सिक्के को पहली बार तिरंगा फहराए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी करेगी। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफ‍िकेशन भी जारी कर दिया है।

35 ग्राम का होगा ये सिक्का

मोदी सरकार ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर जारी करने के लिए, केंद्र सरकार के अधिकार के तहत 75 रुपए मूल्य का सिक्का सरकारी ढलाई कारखाने में बनाया जाएगा। 35 ग्राम के इस सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा तथा निकल और जस्ता पांच-पांच प्रतिशत होंगे।

सिक्के पर होगी नेताजी की तस्वीर

इस सिक्के पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते हुए तस्वीर बनी होगी। साथ ही उनकी तस्वीर के नीचे 75 अंक लिखा होगा। देवनागरी लिपि और अंग्रेजी दोनों भाषा में पहला तिरंगा फहराने का दिन सिक्के पर छपा होगा। आपको बता दें कि 30 दिसंबर, 1943 को, सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर में तिरेगा फहराया था।