नई दिल्ली। केंद्र सरकार अपने राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए एक बार फिर से आरबीआई से 30 हजार करोड़ रुपए डिमांड कर सकती है। वास्तव में केंद्र सरकार आरबीआई के लाभांश से मांग सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा टैक्स में की गई कई रियायतों से राजकोषीय घाटा काफी बढ़ गया है। जिसे कम करने के लिए केंद्र सरकार कर सकती है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सरकार की ओर आरबीआई के सामने पहली बार हाथ फैलाए गए हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर सरकार आरबीआई से रुपया मांग चुकी है।