बैंकिंग सेक्टर में बड़ी गिरावट
पहले बात बैंकिंग सेक्टर की करें तो बैंक एक्सचेंज 437.68 और बैंक निफ्टी 367.65 अंकों की गिरावट पर हैं। ऑटो सेक्टर 122.04, कैपिटल गुड्स 157.51, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 88.49, हेल्थकेयर 149.31, मेटल 236.40, पीएसयू 35.68 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं तेल एवं गैस सपाट स्तर पर है। आईटी में 191.68 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर टेक और एफएमसीजी सेक्टर में क्रमश: 68.23 और 31.81 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।