6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिनों की राहत के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा, जानिए आज के दाम

पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Sep 30, 2019

Petrol Price

पेट्रोलियम कम्पनियों का तेल निकाल रहा चुनाव, पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा क्रूड ऑयल

नई दिल्ली। दो दिनों की राहत के बाद आज यानी 30 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 8 और 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आापको बता दें कि शनिवार और रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर देखने को मिले थे। जिसका कारण क्रूड ऑयल के दाम में कटौती होना था। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम अब ट्रेड वॉर की स्थिति पर निर्भर हैं। अगर अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर में थोड़ी राहत आती है तो क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा होगा। वर्ना गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-नवरात्र आने से पहले थमी प्याज में महंगाई, 25 से 40 रुपए तक हुए दाम

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.42, 80.08 और 77.36 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी द़ेखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 77.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को पेट्रोल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ेंः-50 लाख रुपए हो सकती है अफोर्डेबल हाउसिंग की लिमिट, जल्द सरकार ले सकती है फैसला

डीजल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 67.33, 69.75 और 70.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी द़ेखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 71.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली थी।