नई दिल्ली। वीडियोकॉन को लोन देने के विवाद में प्रमुख निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक की सीइओ चंदा कोचर का नाम सामने आने के बाद भी बैंक का मुनाफा बरकरार है। हालांकि बैंक की एनपीए की समस्या बरकरार है। बैंक की और से सोमवार शाम को जारी किए गए तिमाही नतीजों के अनुसार बैंक के मुनाफे में वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 49.63 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। बैंक के मुताबिक, समीक्षाधीन तिमाही में उसका मुनाफा 1,020 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में यह 2,025 करोड़ रुपए रहा। हालांकि, इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय में मामूली तेजी दर्ज की गई और 31 मार्च, 2018 को खत्म तिमाही में यह 6,022 करोड़ रुपए रही, जबकि 31 मार्च, 2017 को खत्म हुई तिमाही में यह 5,962 करोड़ रुपए थी।
चौथी तिमाही में कुल 4,234 करोड़ रुपए की कर्ज वसूली