
ICICI will give one crore rupees loan without visiting the bank
नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई ( ICICI Bank ) ने कुछ दिन पहले एक करोड़ रुपए का इंस्टा एजुकेशन लोन देने का ऐलान किया था। अब बैंक ने लोन की नई स्कीम लांच किया है। जिसके बाद अब बैंक की ओर से इंस्टा लोन सर्विस शुरू की है। जिसकी खास बात तो ये है कि ना तो आपको बैंक जाने की जरुरत होगी ना ही कोई डॉक्युमेंट जमा कराने की। वास्तव में आप इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंड स्कीम ( Mutual Fund Scheme ) के बदले 1 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकते हैं। जिसका नाम इन्स्टा लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड ( Insta Loan Against Mutual Fund ) रखा गया है। यह सुविधा उन कस्टमर्स के लिए जिन्होंने सीएएमएस सर्विस्ड म्यूचुअल फंड यूनिट्स ( CAMS Serviced Mutual Fund Units ) की होल्डिंग ली हुई है।
इस तरह से कर सकते हैं अप्लाई
- सबसे पहले आपको बैंक की इंटरनेट नेट बैंकिंग में लॉगइन करना होगा।
- इंश्योरेंस एंड इंवस्टमेंट पर क्लिक करें।
- लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंंड पर क्लिक करें।
- प्री क्वालिफाइल एलिजिबिलिटी जरूर चेक करें।
- टाइप ऑफ म्यूचुअल फंंड पर सेलेक्ट करना होगा।
- सीएएमएस पोर्टल पर रिक्वेस्ट को कंफर्म करना जरूरी है।
- एमएफ स्कीम और उसकी यूनिट की जानकारी दें।
- उसके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी के थ्रू रिक्वेस्ट कंफर्म करें।
- उसके बाद अपना लोन अमाउंट भर लें।
एफडी स्कीम भी की थी लांच
आईसीआईसीआई बैंक ने लॉकडाउन के बीच सीनियर सिटीजंस के लिए नई फिक्सड डिपॉजिट स्कीम लांच की थी। बैंक की ओर से इस स्कीम का नाम आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी रखा था। इस एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजंस कम से कम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए फिक्सड डिपॉजिट करा ककते हैं। इस स्कीम में दो करोड़ रुपए तक का फिक्स्ड डिपोजिट कराया जा सकता है। स्कीम में एफडी करवाने पर 6.55 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलेगा।
Updated on:
2 Jul 2020, 2:36 PM IST
Published on:
2 Jul 2020, 2:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.