7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं जाना होगा बैंक, पोस्ट आॅफिस में मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

भारतीय रिजर्व बैंक ने इसके लिए इंडिया पोस्ट को सभी तरह की क्लियरेंस दे दी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एमडी व सीर्इआे सुरेश सेठी ने बताया कि, "हम इसे लाॅन्च करने के लिए कोर्इ तारीख देख रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 30 Jul 2018, 10:59 AM IST

India Post Payment Bank

नहीं जाना होगा बैंक, पोस्ट आॅफिस में मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

नर्इ दिल्ली। अब बहुत जल्द ही अाप पेटीएम जैसे पेमेंट बैंक काे भूल सकते हैं क्योंकि इंडिया पोस्ट पेेमेंट बैंक अपने 650 ब्रांचों के पर पेमेंट की सुविधाएं शुरू करने जा रहा है। अगस्स्त माह में शुरू होने वाले इन शाखाआें में करीब 17 करोड़ खाते होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसके लिए इंडिया पोस्ट को सभी तरह की क्लियरेंस दे दी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एमडी व सीर्इआे सुरेश सेठी ने बताया कि, "हम इसे लाॅन्च करने के लिए कोर्इ तारीख देख रहे हैं। आॅपरेशनल, टेक्नाेलाॅजी आैर बाजार के नजरिए से हम ये सेवाएं शुरु करने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने ये भी जानकारी दी को इसके लिए आरबीआर्इ से मंजूरी मिल गर्इ है।


अगस्त माह में हो सकता लाॅन्च
इस मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अगस्त माह में ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को लाॅन्च किया जा सकता है। लाॅन्च शेड्यूल के बारे में पूछे जाने पर सेठी ने कहा कि बहुत जल्द ही हम इसे लाॅन्च कर देंगे। बतो दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आर्इपीपीबी) एेसी तीसरी इकार्इं होगी जिसे पेमेंट बैंक की अनुमति दी गर्इ है। इसके पहले एयरेट आैर पेटीएम को इसकी अनुमति दी गर्इ है। पेमेंट बैंक 1 लाख रुपये तक की पेमेंट डिपाॅजिट ले सकते हैं। इस नए बैंकिंग माॅडल से मोबाइल फर्म्स, सुपर मार्केट चेन्स आैर दूसरे लोगों के बैंकिंग की सुविधा असानी से मिल जाती है। हालांकि एक बैंक के तौर पर इसकी सेवाएं आैर क्रियान्वयन काफी सीमित होगी।


गावों से लेकर शहरों तक होगी पहुंच
सेठी ने कहा, हमने एक क्लोज्ड यूजर ग्रुप इसकी टेस्टिंग शुरु कर दी है। ये टेस्टिंग राष्ट्रीय स्तर पर हम करीब 250 शाखाआें में कर रहे हैं। 650 शाखाआें के साथ ये 3250 एक्सेस प्वाइंट्स पर पेमेंट बैंक की सुविधा होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी 11,000 ग्रामीण डाक सेवा के शुरु की जाएगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में डोरस्टेप सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस पेमेंट बैंक से हर समय करीब 1.55 लाख लोगों को जोडा जाएगा। ग्राहको इस अपने मोबाइल एेप से भी एक्ससे कर सकेंगे।