29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana: बेटियों का खर्च उठाएगी सरकार, जन्म से लेकर पढ़ाई तक के लिए मिलेंगे 51 हजार

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana : राज्य सरकार की ओर से बेटियों के जन्म को बढ़ावा देने के मकसद से चलाई जा रही है ये योजना किस्तों में बच्ची के परिवार को मिलेंगे रुपए, सीधे बैंक खाते में आएगी धनराशि

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Oct 14, 2020

beti2.jpg

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana

नई दिल्ली। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना (Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana) चलाई जा रही है। इसमें लड़कियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक का खर्च सरकार (Scheme For Daughter) उठाएगी। इसके लिए लड़की के माता-पिता को सरकार 51 हजार रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराती है। ये रकम उन्हें किस्तों में मिलती है। इस योजना का लाभ गरीब परिवार की बेटियों को मिलेगा।

क्या है मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार प्रदेश की बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई तक अलग-अलग किस्तों में आर्थिक मदद देती है। लड़की के पैदा होने पर सबसे पहले 2 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। इसके बाद बच्ची के एक वर्ष होने पर एक हजार और दिए जाते हैं। ये दो साल तक लगातार मिलते हैं। इसके बाद 12वीं पास करने के बाद 10,000 और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 25,000 रुपए की आर्थिक मदद की जाती है। कुल मिलाकर एक लड़की को 51 हजार रुपए दिए जाते हैं।

स्कीम का लाभ लेने के लिए जरूरी बातें
योजना का लाभ केवल गरीब वर्ग के तबके के लड़कियों को मिल सकेगा। आवेदन करने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए। आवेदन के लिए बच्ची के माता—पिता के पास उनके आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है। चूंकि ये योजना बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही है इसलिए बेटी का जन्म बिहार में होना चाहिए। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

जानें कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए नजदीकी आंगवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा। यहां से योजना से संबंधित फॉर्म लेना होगा। इसमें जरूरी जानकारी भरने समेत आधार कार्ड, पहचान पत्र, बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक आदि की फोटोकॉपी लगानी होगी। इस फॉर्म को जमा करते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। सभी जानकारी के सही पाए जाने पर परिवार को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।