28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिग्गी बैंक नहीं यहां जमा करें 5-10 रुपए, जल्द हो जाएंगे मालामाल

अाप मात्र 5-10 रुपए में खाता खुलवा सकते हैं आैर इसपर आपके अन्य बैंकाें से अधिक ब्याज भी मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 20 May 2018, 4:09 PM IST

Piggy Bank

पिग्गी बैंक नहीं यहां जमा करें 5-10 रुपए, जल्द हो जाएंगे मालाममाल

नर्इ दिल्ली। हम कर्इ बार ये साेचते हैं कि 5-10 रुपए से कुछ भी नहीं कर सकते है। हो सकता है कि कुछ लोग ये भी कहें कि इतने में हम एक कप चाय पी सकते हैं। लेकिन हम आपको एक एेसा तरीका बताने जा रहे जिससे आप महज 5-10 रुपए में बैंक खाता खोल सकते हैं। इन पैसों को यदि आप बैंक में डालते गए तो इससे आपको दो फायदे होंगे। पहला ये कि ये रकम लगातार जमा होकर बड़ी रकम हो जाएगी। दूसरा ये कि इस पर अापको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। दरअसल इंडिया पोस्ट एक खास तरह की स्कीम चलाता है, जिसमें आप महज 10 रुपए या यूं कह ले कि जितना आप पिग्गी बैंक में रखते हैं उतने में ही आप अपना खाता खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं इस खाते को खोलने के तरीके आैर इससे जुड़े नियम।

किसी भी डाकघर में खुलाव सकते हैं खाता

इंडिया पोस्ट के इस खास स्कीम वाले खाते की सबसे विशेष बात ये है कि इसमें आपको ब्याज दूसरे बैंकों के अपेक्षा अधिक मिलेगा। आमतौर पर दूसरे बैंक जमा खाते पर 4 से 6 फीसदी की दर से ब्याज देते हैं। वहीं यदि अाप 6 किस्तें एडवांस में जमा करवाते हैं तो आपको छूट भी दी जाएगी। आैर एक साल के बाद अपने अकाउंट में जमा राशि में से 50 फीसदी तक निकाल भी सकते हैं। इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट 5 साल की रेकरिंग डिपाॅजिट स्कीम चलाता है। इंडिया पोस्ट की साइट पर दी गर्इ जानकारी के मुताबिक इस स्कीम के तहत आप अपना खाता किसी भी डाकघर जाकर खुलवा सकते हैं। आपको अपने खाते में हर महीने कम से कम 10 रुपए जमा करने होंगे। इस जमा रकम पर आपको हर साल 6.9 फीसदी ब्याज मिलेगा।

IMAGE CREDIT: currency

ये भी होगा फायदा

इसके खाते खुलवाने के लिए न्यूनतम उम्र भी 10 साल है। इसके तहत अाप ज्वाइंट खाता भी खोल सकते हैं। वहीं यदि आप पैसे जमा करने की तय अवधि से अधिक समय लगाते हैं तो अापके हर पांच रुपए में पांच पैसे काट लिए जाएंगे। आैर एेसा लगातार चार बार होने पर आपका खाता बंद भी किया जा सकता है। अगर आप महीने के 15 तारीख तक अपना खाता खुलाव लेते हैं तो अगले महीने के 15 तारीख तक न्यूनतम राशि जमा करवा सकते हैं। एक बार खाता खुल गया तो आप हर महीने कम से कम 10 रुपए जमा करवा सकते है। आप चाहें तो अपन डिपाॅजिट बढ़वा भी सकते हैं। लेकिन ये डिपाॅजिट आपको 5-5 रुपए के हिसाब से बढ़ानी होगी।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग