नर्इ दिल्ली। लगातार हो रहे धोखाधड़ी आैर बढ़ते एनपीए ने देश के सभी सरकारी आैर प्राइवेट बैंकों को हालता खस्ता कर दिया है। लेकिन इस साल देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाला झेलने वाला पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) देश के सबसे बड़े बैंकिंग लाभ की तैयारी में है। दरअसल इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक 30 सितंबर 2018 को खत्म होने वाले चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक करीब 50 अरब रुपये तक का मुनाफा कमा सकती है। बैंक ये मुनाफा अपने संपत्तियों की बिक्री आैर फंसे कर्ज वसूली को बढ़ाकर करने का ये लक्ष्य रखा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएनबी इस रिकार्ड कमार्इ का एक बड़ा हिस्सा अपने हाउसिंग फाइनेंस यूनिट में अपना स्टेक बेचकर करेगा।