4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द बदल लें अपनी चेकबुक, इस तारीख से हो जाएगा बेकार

बैंक ने ग्राहकों को नए सीटीएस कम्प्लायंस चेक लेने को कहा है जो कि भरने में पहले से सहज आैर अासान है।
2 min read
Google source verification
Chequebook

इस बैंक में है खाता तो जल्द बदल लें अपना चेकबुक, इस तारीख से हो जाएगा बेकार

नर्इ दिल्ली। अगर आप भी कर्इ तरह के भुगतान के लिए अपने चेकबुक का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) बैंक के वो ग्राहक जो नाॅन सीटएस कंप्प्लायंस चेक से भुगतान करते हैं, वे जनवरी 2019 के बाद से अपने चेकबुक का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। पीएनबी ने इन चेक को डिसआॅर्नर करने का फैसला लिया है। बैंक ने ग्राहकों को नए सीटीएस कम्प्लायंस चेक लेने को कहा है जो कि भरने में पहले से सहज आैर अासान है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश जारी कर कहा था कि वो नाॅन सीटीएस चेक को खत्म कर दें।


क्या होता है सीटीएस चेक
पीएनबी ने आरबीआर्इ के इसी निर्देशों का पालन करते हुए अपने ग्राहकों को नाॅन सीटीएस चेक को वापस कर नए चेक लेने को कहा है। इसके साथ ही बैंक ने ये भी साफ कर दिया है कि वो जनवरी 2019 के बाद से नाॅन सीटीएस चेक को नहीं स्वीकार करेगा। दरअसल सीटीएस का मतलब 'चेक ट्रंकेशन सिस्टम ' होता है आैर इस चेक को भुनाने का कम जल्द ही पूरा हो जाता है। इसके चेक को क्लियरेंस के लिए एक बैंक से दूसरे बैंक ले जाने के जरूरत नहीं होती है। इसके क्लियरेंस के लिए केवल इलेक्ट्रानिक प्रति से ही काम हो जाता है।


बैंक ने ग्राहाकों को दी जानकारी
पीएनबी ने इसके बारे में अपने ग्राहकों को अधिकसूचना जारी कर जानकारी दी है। बैंक ने कहा है कि नाॅन सीटीएस सुविधा वाले चेक जनवरी 2019 के बाद से क्लियरेंस के लिए स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों से बिना सीटीएस चेक लेने काे कहा है। इसके बाद से चेक को भौतिक रूप से एक बैंक से दूसरे बैंक ले जाने के लिए जरूरत नहीं होती है। इससे चेक के क्लियरेंस में भी कम समय लगता है।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग