4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं बदलेगा IDBI बैंक का नाम, RBI ने खारिज किया प्रस्ताव

नही बदलेगा इस बैंक का नाम आरबीआई ने खारिज किया प्रस्ताव एलआईसी नाम के साथ हो रहा था विचार
less than 1 minute read
Google source verification
bank

नहीं बदलेगा IDBI बैंक का नाम, RBI ने खारिज किया प्रस्ताव

नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र के नियामक रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक का नाम बदलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी द्वारा आईडीबीआई बैंक में सरकार की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद बैंक का नाम बदलने का प्रस्ताव किया गया था।

ये होना था नाम

आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले महीने बैंक का नाम बदलकर एलआईसी आईडीबीआई बैंक या एलआईसी बैंक करने का प्रस्ताव किया था। भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिग्रहण के बाद निदेश मंडल ने बैंक का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था। आईडीबीआई बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने 19 मार्च 2019 को हुई बैठक में आरबीआई से मिली सूचना पर गौर किया। सूचना में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक आईडीबीआई बैंक लि. का नाम बदलने के आग्रह को स्वीकार करने में असमर्थ है।’’

हालांकि, बैंक ने यह नहीं बताया कि नियामक ने किन कारणों से नाम बदलने के प्रस्ताव को खारिज किया है। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में आरबीआई ने आईडीबीआई बैंक को सरकारी बैंक की जगह निजी क्षेत्र के बैंक में वर्गीकृत कर दिया। इसका कारण एलआईसी द्वारा आईडीबीआई बैंक में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण है। पिछले साल अगस्त में मंत्रिमंडल ने बैंक के प्रवर्तक के रूप में एलआईसी को आईडीबीआई बैंक में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दी थी।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग