नई दिल्ली। आम जनता की सहूलियत को देखते हुए अब सरकारी बैंक सुबह 9 बजे से भी खुलेंगे। हालांकि, जिन जगहों पर ग्राहक चाहते हैं कि बैंकिंग सेवा देर तक मिले, वहां पहले की तरह कुछ सरकारी बैंक को सुबह 10 बजे या 11 से भी खोलने को विकल्प मिल सकेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह फैसला सभी सरकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर लागू होगा।