
SBI Reduced FD Interest Rates
1 जनवरी से लागू होगा नियम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का यह नया नियम 1 जनवरी, 2020 से शुरू होगी। इसके तहत रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बकायदा ट्वीट कर इस ग्राहकों को इस बात की जानकारी दी है।
ऐसे काम करेगा नया सिस्टम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस नए नियम के तहत आपको एटीएम से पैसे निकालते समय बैंक आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजेगा। अगर आप किसी और एटीएंम से पैसा निकालेंगे तो यह नियम काम नही करेगा।
इसलिए लाया गया नया नियम
दरअसल फर्जी कार्ड्स के जरिए होने वाले अवैध ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है। क्योंकि आए दिन बैंक के पास इस तरह की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही थी।
Published on:
27 Dec 2019 06:52 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
