
Corona raises investor concern, may decline in stock market again
नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढत के साथ बंद हुआ है। बीएसई ( BSE ) का सेंसेक्स 411 अंक की तेजी के साथ 41,575 अंकों पर बंद हुआ। वही एनएसई ( NSE ) के निफ्टी ( nifty ) में भी तेजी दर्ज की गई और यह 119 अंक चढ़कर 12,246 अंकों पर बंद हुआ।
आज के गेनर्स और लूजर्स
शुक्रवार के कारोबार में बीएसई पर जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली उनमें बलरामपुर चीनी, स्पाइसजेट, कारपोरेशन बैंक, इलाबाद बैंक, जीडीएल जैसे शेयर्स शामिल रहे। वहीं गिरावट वाले शेयर्स की बात करें तो रिलायंस कैपिटल, आइडिया, जेपी एसोसिएट जैसे शेयरों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी तेजी
दिग्गज शेयरों के साथ साथ शुक्रवार के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है। बीएसई ( BSE ) का मिडकैप इंडेक्स 87 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 84 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। बैंकिंग शेयरों में भी आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली जिसके कारण बैंक निफ्टी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 32,416.75 के स्तर पर बंद हुआ है।
सुबह का हाल
शेयर बाजार ( share market ) में आज शुरुआत भी तेजी के साथ ही हुई थी। अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और विदेशी निवेशकों के लिवाली करने से आज शेयर बाजार ( share market ) में हरियाली देखने को मिली सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में यह बढत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि पूरे सप्ताह में सुस्ती देखने को मिली है। मौजूदा समय में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की बात करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) की बात करें तो 138.50 अंकों की बढ़त के साथ 41302.26 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 44.60 अंकों की बढ़त के साथ 12171.15 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
Updated on:
27 Dec 2019 04:11 pm
Published on:
27 Dec 2019 04:10 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
