अगर आपके पास (786) नंबर का कोई नोट नहीं है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप महज 1 या 10 रुपए के नोट से भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आपके पास 1 रुपए का ऐसा नोट हो जिसे 1917 में छापा गया था। इसके बदले आपको 10,250 रुपए मिल जाएंगे। इसी तरह जिनके पास 10 रुपए का एक पुराना नोट हो जिसे 1951 में छापा गया था। नोट सफेद और हल्के नीले रंग में था, इसे बेचकर आप लाखों कमा सकते हैं। इसे काफी दुर्लभ करेंसी माना जाता है। इसलिए इस नोट की बोली लगने पर आपको 1 लाख रुपये तक मिल जाएंगे।
एक अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट इंडियामार्ट पर भी पुराने सिक्के या नोट बेचकर आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं। हाल ही में यहां वैष्णो देवी की तस्वीर वाले 10 रुपए के सिक्के की काफी डिमांड थी। सरकार की तरफ से ये सिक्का साल 2002 में जारी किया था। ये सिक्के 5 और 10 रुपए के हैं। चूंकि इन सिक्कों पर माता वैष्णो देवी का चित्र बना है इसके चलते इन्हें काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि हर कोई इन्हें अपने पास रखना चाहता है। इसीलिए ऐसे सिक्कों को खरीदने के लिए लोग लाखों रुपए तक खर्च करने को तैयार हैं।