हमने आपको पहले ही बताया है कि इस स्कीम के तहत आपको 7.3 फीसदी का सलाना ब्याज मिलेगा। इस ब्याज को 12 माह में बांट दिया जाता है आैर ये ही ब्याज आपको मासिक आधार पर दिय जाता है। उदाहरण के तौर पर देखें तो यदि आप 4.5 लाख रुपए जमा करते हैंं तो 7.3 फीसदी की दर से आपको 32,850 रुपए आपको ब्याज के तौर पर मिलेगा। इसे बारह माह में बांटते हैं तो आपको हर माह 2737.50 रुपए प्रति माह में केवल ब्याज के रूप में मिलता रहेगा।