17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने में लगातार गिरावट जारी, आज 300 रुपए सस्ता हुआ सोना

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शनिवार को सोने में 300 रुपए सस्ता हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 2 Jun 2018, 4:59 PM IST

gold

सोने में लगातार गिरावट जारी, आज 300 रुपए सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शनिवार को सोने में 300 रुपए सस्ता हो गया है। 300 की गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में दस ग्राम सोने की कीमत 31,600 हो गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलों चांदी की कीमत 40,500 रुपए के स्तर पर आ गई है। चांदी में गिरावट की मुख्य वजह इंडस्ट्रियल यूनिट्स और कॉइन मेकर्स की तरफ से डिमांड में कमी रही। जबकि सोने में गिरावट की वजह मांग में कमी मानी जा रही है।

ये हैं गिरावट के कारण

कारोबारियों का कहना है कि कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के कारण घरेलू मार्केट में सुस्ती देखने को मिल रही है। वहीं अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़ों से फेडरल रिजर्व पर इस महीने इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का दबाव बढ़ा है और डॉलर में मजबूती आने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। जानकारों के मुताबिक लोकल ज्वैलर्स और रिटेलर्स की तरफ से कमजोर डिमांड के चलते घरेलू हाजिर बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट का रुख देखा गया है। न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सोना 0.37 फीसदी गिरकर 1,293.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमतें 0.06 फीसदी गिरकर 16.38 डॉलर प्रति औंस रह गईं।

सोने में 300 रुपए की गिरावट

नेशनल कैपिटल में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 300 रुपए की कमजोरी के साथ क्रमशः 31,600 रुपए और 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पहले दिन में सोना दो दिन में 190 रुपए टूट चुका था। वहीं सोने की गिन्नी (8 ग्राम) की बात करें तो इसकी कीमत 24,800 रुपए रह गई।

चांदी में 100 रुपए की गिरावट

सोने की तर्ज पर चांदी भी 100 रुपए गिरकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं वीकली बेस्ड डिलिवरी 145 रुपए कमजोर होकर 39,535 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं चांदी के सिक्कों के भाव 76,000 रुपए (खरीद) और 77,000 रुपए (बिक्री) प्रति 100 पीस पर स्थिर बने रहे।