
Highest FD interest rate for senior citizens
आरबीआई (RBI) की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने भी ब्याज दरों में इजाफा शुरू कर दिया है। इसके साथ-साथ देश के प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने अपनी फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में कई बैंकों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। वहीं, एफडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अक्सर पसंदीदा निवेश विकल्प होते हैं। ज्यादातर बैंक सीनियर सिटिजन को एफडी पर अधिक ब्याज दर प्रदान करते हैं। वहीं, अब कई बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों की एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है। ऐसे में अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के लिए एफडी लेना चाहते हैं, तो यह आपको जानना जरूरी है कि किस बैंक में एफडी पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
बता दें, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), यस बैंक (Yes Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और अन्य सहित सभी शीर्ष लोनप्रदाता बैंक सामान्य ग्राहकों से वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक (bps) ब्याज ज्यादा देते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए किस बैंक में अधिक ब्याज का भुगतान किया जा रहा है? आईए एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों पर तुलनात्मक नजर डालें।
SBI दे रहा 7.25% ब्याज
SBI वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधियों में 50 bps की अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान करता है। नवीनतम संशोधन के बाद, वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों से 10 वर्षों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 3.5% से 7.25% मिलेगा। वहीं दरें 13 दिसंबर 2022 से प्रभावी हैं।
- 1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम तक- 7.25%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम तक - 7.25%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक - 7.25%
HDFC बैंक दे रहा 7.5% ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.5 से 7.75%* तक की ब्याज दर मिलेगी। ये दरें 14 दिसंबर 2022 से प्रभावी हैं।
- 1 वर्ष से 15 महीने तक - 7.00%
- 15 महीने से 18 महीने तक - 7.50%
- 18 महीने से 21 महीने तक- 7.00%
- 21 महीने - 2 साल - 7.50%
- 2 साल 1 दिन - 3 साल - 7.50%
- 3 साल 1 दिन से - 5 साल - 7.50%
- 5 साल 1 दिन - 10 साल - 7.75%
ICICI बैंक दे रहा 7.5% ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.5 से 7.50%* तक की ब्याज दर मिलेगी। ये दरें 16 दिसंबर 2022 से प्रभावी हैं।
- 1 वर्ष से 389 दिन - 7.10%
- 390 दिन से 15 महीने तक - 7.10%
- 15 महीने से 18 महीने तक - 7.50%
- 18 महीने से 2 साल - 7.50%
- 2 साल 1 दिन से 3 साल - 7.50%
- 3 साल 1 दिन से 5 साल - 7.50%
- 5 साल 1 दिन से 10 साल - 7.50%
- 5 वर्ष (80C FD) - अधिकतम ₹1.50 लाख 7.50%
यस बैंक दे रहा 7.5% ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.75% से लेकर 7.50% तक की ब्याज दर मिलेगी। ये दरें 9 दिसंबर 2022 से प्रभावी हैं।
- 1 वर्ष से 20 महीने तक - 7.50%
- 22 महीने 1 दिन से 30 महीने तक - 7.50%
- 30 महीने 1 दिन से 36 महीने तक - 7.50%
- 36 महीने से 120 महीने तक - 7.50%
कोटक महिंद्रा बैंक दे रहा 7.5% ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.25% से लेकर 7.50% तक की ब्याज दर मिलेगी। ये दरें 15 दिसंबर 2022 से प्रभावी हैं।
- 365 दिन से 389 दिन - 7.25%
- 390 दिन (12 महीने 25 दिन) - 7.5%
- 391 दिन से 23 महीने से कम तक- 7.5%
- 23 महीने - 7.5%
- 23 महीने 1 दिन- 2 साल से कम - 7%
यह भी पढ़ें: 6 महीने में इस शेयर की कीमत में हुआ ज़बरदस्त इजाफा, जानिए निवेशकों को हुआ कितना फायदा
Updated on:
20 Dec 2022 08:39 am
Published on:
19 Dec 2022 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allफाइनेंस
कारोबार
ट्रेंडिंग
