ये भेज सकते हैं
उन्होंने बताया कि भोजन पैकेट एक से डेढ़ किग्रा का हो सकता है। जिसमे बिस्किट, ड्राई फ्रूट, रस्क, चॉकलेट, एनर्जी बार, टेट्रा पैक फ्रूट जूस, ओआरएस तथा पानी के छोटी बोतल शामिल किया जा सकता है। रेडी-टू-ईट फूड पैकेट की एक्सपाइरी 3-4 माह के बाद तक हो। कपड़े जैसे टी शर्ट, लुंगी, गमछा, साड़ी, बच्चे के कपड़े, हल्के कम्बल इत्यादि शामिल हो सकते हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि आपदा से प्रभावित लोगों का अधिक से अधिक सहयोग करें।