
एक्सप्रेस वे हादसे के दौरान मौजूद पुलिस व यात्री
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़ी बस में पीछे से ट्रॉला घुस गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें—
पानीपत से जा रही थी बिहार
सोमवार देर रात्रि फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में पानीपत (हरियाणा) से बिहार जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस फिरोजाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खराब हो गई थी। जब चालक बस का टायर बदल रहा था तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसा माइल स्टोन 48 के पास हुआ था। एक स्लीपर बस हरियाणा के पानीपत से यात्रियों को लेकर बिहार के दरभंगा जा रही थी। देर रात्रि के समय थाना नसीरपुर क्षेत्र में बस का टायर पंक्चर हो गया। चालक ने बस को साइड से खड़ा कर दिया। पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में कई यात्री घायल हो गए लेकिन चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें—
यह हुए हादसे में शिकार
दरभंगा बिहार निवासी नरेश को मृत घोषित कर दिया जबकि गोविंद पुत्र बनकट सिंह निवासी सुलतानपुर थाना दिबियापुर, नितेश यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी मलेपुर, रितिक रोशन पुत्र उमा शंकर निवासी सहबाद बिहार, श्री चंद्र पुत्र विक्रम निषाद निवासी सुलतानपुर थाना दिबियापुर का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। नसीरपुर थाना प्रभारी फतेहबहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। उसका चालक मौका पाकर फरार हो गया।
Published on:
01 Jun 2021 12:01 pm
