
‘रन फॉर यूनिटी’ से लौट रहे भाजपा नेता को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत
फिरोजाबाद। भाजपा नेता व अधिवक्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह फिरोजाबाद से शिकोहाबाद जा रहे थे। तभी दबरई के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी होने पर परिवारीजन भी पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंच गए थे। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल था।
शिकोहाबाद के थे नगर अध्यक्ष
शिकोहाबाद से भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश चन्द्र भदौरिया पेशे से वकील थे। गुरुवार को वह सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिरोजाबाद आए थे। जहां से कार्यक्रम समापन के बाद वह वापस बाइक द्वारा शिकोहाबाद लौट रहे थे।
दबरई के समीप हुआ हादसा
तभी दबरई के समीप एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले कि लोग चालक को पकड़ पाते वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ व भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल था।
Published on:
31 Oct 2019 06:32 pm
