13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: पशु चराने गईं दो बालिकाओं की यमुना में डूबने से मौत, गांव में मच गया कोहराम

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव रूधऊ मुस्तकिल के 11 नंबर ब्रिज की घटना, शव पानी में तैरने पर हुई घटना की जानकारी

2 min read
Google source verification
Yamuna maut

Yamuna maut

फिरोजाबाद। बुधवार शाम पशु चराने गईं दो बालिकाएं यमुना में डूब गईं। शव पानी में तैरने पर घटना की जानकारी हो सकी। बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।


टूंडला थाना क्षेत्र का मामला
थाना क्षेत्र के गांव रूधऊ मुस्तकिल निवासी 13 वर्षीय आरती पुत्री बाबूलाल और 12 वर्षीय करिश्मा पुत्री सतीशचन्द्र बुधवार शाम पशु चराने गईं थीं। पशु चरते हुए यमुना किनारे 11 नंबर ब्रिज के पास पहुंच गए। यमुना के जल स्तर को लेकर वन विभाग द्वारा बांध बनाए गए हैं। दोनों बच्चियां पशुओं को बाहर निकालने के लिए बांध पार कर गई और यमुना में चली गईं।

तेज बहाव में डूब गईं
तेज बहाव होने के कारण दोनों यमुना में डूब गई। आस-पास कोई न होने के कारण उनकी मौत हो गई। जब काफी देर तक बच्चियां घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। शवों को पानी में तैरता देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। दोनों को यमुना से बाहर निकाला गया। जब तक उनकी मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। बच्चियों के डूबने से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि यमुना के जल स्तर को देखते हुए बांध बनाया गया था लेकिन किसी तरह दोनों बच्चियां यमुना की ओर चली गई। उनके डूबने के बाद इसकी जानकारी हो सकी।

दिल में भय, चेहरे पर मातम
यमुना में दो बच्चियों के डूबने के बाद पूरा गांव शोक ग्रस्त है। एक साथ दो मौत होने के बाद लोगों के दिलों में भय और चेहरे पर मातम नजर आ रहा था। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे थे। यमुना के जल स्तर को देखते हुए पहले ही लोगों को पशु चराने से मना किया गया था लेकिन बावजूद इसके बच्चियां पशु चराने यमुना किनारे जा पहुंची।

जिसने सुना वही दौड़ लिया
बच्चियों के यमुना में डूबने की खबर जिसे भी लगी वह गांव की ओर दौड़ लिया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आस-पास क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में पुलिस को भी जानकारी दे दी गई।