16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव ने किया दो गांवों का औचक निरीक्षण

सचिव ने फिरोजाबाद जिले के दो गावों का औचक निरीक्षण कर ओडीएफ एवं पेयजल संबंधी कार्यों की जमीनी हकीकत जानी।

2 min read
Google source verification
डीएम नेहा शर्मा

फिरोजाबाद। केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने फिरोजाबाद जिले के दो गावों का औचक निरीक्षण कर ओडीएफ एवं पेयजल संबंधी कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि गांव के ओडीएफ होने के लिए शौचालयों के निर्माण में तेजी लायी जाए। इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षित राजमिस्त्री होने चाहिए, जो गुणवत्तापूर्ण ढंग से शौचालय बना सके।


राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश
सचिव परमेश्वरन अय्यर ने क्षेत्र के अधिक से अधिक राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देकर उनकी सेवाएं लेने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी से उन गावों के पेयजल के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि किसी भी भूमिगत श्रोत से जल उपयोग के पहले उसका परीक्षण अवश्य कराया जाए अन्यथा वो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह तत्वों से भी युक्त हो सकता है। जिन श्रोतों से प्राप्त जल में कोई हानिकारक तत्व पाया जाता है उस पर तत्काल लाल निशान अंकित करते हुए ग्रामीणों को उसका जल पीने हेतु उपयोग में ना लाए जाने के लिए जागरूक करने को कहा।


खुले में शौच जाना शर्मनाक
उन्होंने कहा कि खुले में शौच जाना न केवल शर्मनाक है बल्कि इससे बीमीरियां फैलती हैं। उन्होंने गांव में बन रहे शौचालय को भी देखा और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ उसे प्रशिक्षित राजमिस्त्री द्वारा निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। वहीं सरकारी विद्यालय में स्वच्छता सुनिश्चित करने एवं टायल्स से आच्छादित किये जाने के भी निर्देश दिए। विकास खंड फिरोजाबाद का खुले में शौच मुक्त घोषित गांव उंधनी पहुंच कर ग्रामवासियों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने ग्राम प्रधान, स्वच्छाग्रही एवं निगरानी टीम द्वारा किये गए कार्यों की भी सराहना की।


वर्ल्ड बैंक के प्रयासों से मिली सफलता
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अवगत कराया कि ग्राम उंधनी को खुले में शौच से मुक्त किये जाने के लिए माह सितम्बर 2015 में वर्ल्ड बैंक के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनान्तर्गत समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता सीएलटीएस में ग्राम में ट्रिगर किया गया था। जिसमें शत प्रतिशत घरों में शौचालय से बनवाए गए। उन्होंने कहा कि इससे सभी को प्रेरणा लेते हुए अपने अपने गांव खुले में शौच से मुक्त करने हेतु प्रयास करना होगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी उदय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चन्द्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा सच्चिदानंद यादव, जिला विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग