24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री ने लगाया भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने कहा कि ईवीएम से अगर पाकिस्तान में चुनाव करा दिया जाए तो वहां भी जीत जाएगी।

2 min read
Google source verification
Chaudhary Bashir

फिरोजाबाद। रविवार को नगर के एक स्वागत समारोह में सम्मिलित होने आए पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने निकाय चुनाव के दौरान भाजपा पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी करके भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को जिताने का काम किया है। इन ईवीएमम से यदि पाकिस्तान में चुनाव करा दिया जाए तो वहां भी भाजपा सरकार बना सकती है।

यह भी पढ़ें- कान्हा की नगरी में राम मंदिर के लिए बांके बिहारी से प्रार्थना

कांग्रेस प्रत्याशी को छोड़ दिया पीछे

नगर के दीपा का चौराहा पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौ. बशीर थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री का माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि आगरा नगर निकाय चुनाव में वह निर्दलीय खड़े हुए थे। आगरा क्षेत्र की जनता ने उन्हें 35 हजार 245 वोट देकर मान सम्मान को रखा था। यह वोट किसी पार्टी के नाम पर नहीं बल्कि उनके स्नेह और प्यार की वजह से उन्हें मिला है। हमने कांग्रेस प्रत्याशी को भी पीछे छोड़ दिया था।


ईवीएम से पाकिस्तान में भी सरकार बना सकती है भाजपा

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन ईवीएम से जहां भी चुनाव होंगे। वहां केवल भाजपा की सरकार बनेगी। यदि पाकिस्तान में चुनाव करा दिया जाए तो वहां भी भाजपा सरकार बना लेगी। अमेरिका मेें यदि ये ईवीएम चुनाव कराएंगी तो ट्रंप भी चुनाव हार जाएंगे। ईवीएम में भाजपा ने गड़बड़ी कर रखी है। भाजपा अपनी मर्जी से चुनाव हारती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बैलेंस बनाने के लिए चुनाव हारती है। गुजरात चुनावोें में भाजपा जीतेगी तो हिमाचल प्रदेश में जान बूझकर चुनाव हारने का नाटक करेगी। बैलेट पेपर से चुुनाव कराकर भाजपा का ग्राम प्रधान भी नहीं जीत सकता। इस मौके पर मोहम्मद फहीम, एमडी राशिद, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।