2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी का नहीं छोड़ा साथ तो प्रेमिका को पिता-पुत्र ने उतारा मौत के घाट

प्रेमी का साथ न छोड़ने पर कुल्हाड़ी से काटकर युवती की हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 24 Apr 2018, 8:02 PM IST

युवती की हत्या

फिरोजाबाद। प्रेमी का साथ नहीं छोड़ने पर युवती को पिता और भाई ने कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला। परिवार वाले युवती को प्रेमी से नहीं मिलने की हिदायत दे रहे थे। परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ का दर्ज कराया। जब युवती ने अपने प्रेमी का साथ नहीं छोड़ा तो भाई और पिता ने कुल्हाड़ी से उसे काट डाला। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


प्रेमी से मिलने को रोका
थाना सिरसागंज के गांव नगला नाथू निवासी युवती के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। वो अक्सर मिला करते थे। जब इसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने बंदिशें लगाने का प्रयास किया। परिजन इसमें सफल नहीं हो पाए तो युवती की शादीशुदा बहन के जरिए उसके प्रेमी के खिलाफ 20 मार्च को छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद परिजन युवती पर प्रेमी से न मिलने के लिए दबाव बनाने लगे, लेकिन उसने अपने प्रेमी से मिलना नहीं छोड़ा।


युवती को कुल्हाड़ी से काट डाला
पिछले कुछ दिन से परिवार में इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को युवती से उसके पिता और भाई की जमकर कहासुनी हुई। पिता-पुत्र ने युवती की हत्या का दिन में ही इरादा कर लिया। भाई ने दोपहर में ही घर के बाहर लगी पटिया पर कुल्हाड़ी की धार तेज की। देर रात को पिता-पुत्र ने मिलकर युवती पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। युवती को मरा समझ कर भाई और एक विधवा भाभी घर से फरार हो गए।


अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
रात में पास ही के गांव का एक युवक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी बीच उसने कराहने की आवाज सुनी। युवती को बुरी तरह से जख्मी देख गांव वालों को आवाज लगाई। गांव के लोगों ने सिरसागंज पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गंभीर अवस्था में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मंगलवार की सुबह आगरा ले जाते समय रास्ते में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी पिता, भाई और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।