2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती से इश्क लड़ा रहा था ममेरा भाई, रात को दोनों को इस हाल में देख चौंक गया पूरा गांव

पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। विडम्बना यह है कि मृतका युवती युवक के बुआ की बेटी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 25 Apr 2018, 2:46 PM IST

sikar

लाडनूं.

नागौर जिले के लाडनूं थाना इलाके के गांव बाकलिया में सोमवार रात को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों का विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच से चल पाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। विडम्बना यह है कि मृतका युवती युवक के बुआ की बेटी थी।

लाडनूं की नामी होटल में छापा मारा तो युवक, युवती और महिला इस हाल में मिले, ये आपत्तिजनक सामग्री भी थी साथ

READ : ये हाउसवाइफ चलाती है भारत की सबसे महंगी कार, अब इसलिए आई चर्चा में

जानकारी के अनुसार गांव बाकलिया निवासी मुन्नालाल व झुंझुनूं जिले के गांव नूआं की युवती ने सोमवार रात को बाकलिया में विषाक्तपदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को परिजन गंभीर हालत में लाडनूं के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मुन्नालाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई।

READ : ये प्रधानाचार्य 11वीं की छात्रा से फोन पर करता था ऐसी अश्लील बातें, सुनने वाले रह गए दंग

सूचना पर लाडनूं पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में मुन्नालाल के भाई कालूराम ने पुलिस को मर्ग दी है। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

चार पांच दिन से थे घर से गायब

जानकारी के अनुसार युवती व मुन्नालाल के बीच पिछले कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों करीब पांच-छह दिन पहले घर छोड़कर भाग गए थे। सोमवार को ही दोनों वापस बाकलिया अपने घर आए थे। रात को दोनों ने विषाक्तपदार्थ खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।

VIDEO : इस किसान ने थोड़ा सा दिमाग लगाया तो खेती से होने लगी लाखों की कमाई

READ MORE AT : फर्जीवाड़ा : शेखावाटी विवि ने खड़े किए कॉलेज प्रशासन पर सवाल, ये है कड़वा सच