
Sikar HeadMaster dirty talking with Girl Student on mobile
चला (सीकर).
राजस्थान के सीकर जिले के गांव गोविन्दपुरा में सामने आए शिक्षक द्वारा छात्रा से मोबाइल अश्लील बातें करने का मामला दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। पहले शिक्षक का गांव स्तर पर विरोध। फिर विभागीय कार्रवाई और अब तीसरे दिन पुलिस थाने में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ अश्लील हरकत व लज्जा भंग करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
-ये आरोप गांव गोविन्दपुरा की आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य भूदाराम जाट पर लगे हैं।
-दो साल बाद रिटायर होने वाले प्रधानाचार्य पर आरोप है कि वह 11वीं कक्षा की छात्र से मोबाइल अश्लील बात करता था।
-पिछले दिनों दोनों की बातों के पांच ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे। उसके बाद यह मामला सामने आया।
-ऑडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में प्रधानाचार्य के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। शनिवार को ग्रामीणों ने बैठक की।
-बैठक में ग्राणीणों से प्रशासन से आरोपित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरे दिन आरोपित एपीओ।
-अब पीडि़ता के भाई ने सोमवार देर शाम नीमकाथाना सदर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
-आरोपित प्रधानाचार्य अश्लील हरकत व लज्ज भंग करने के साथ-साथ आडियो वायरल करवाने का भी आरोप।
छात्रा को सफाई के बहाने बुलाया
पुलिस के अनुसार प्रधानाचार्य भूदाराम जाट पिछले 6 माह से छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। 26 दिसम्बर 2017 को स्कूल में लगाए एनएसएस कैम्प के दौरान आरोपी प्रधानाचार्य ने सफ ाई के बहाने बुलाकर छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। उसके बाद आरोपित ने छात्रा को तीन सौ रुपए देकर खुद के मोबाइल पर बात करने का दबाव डाला।
छात्रा की पढ़ाई छूटी
प्रधानाचार्य की अश्लील हरकतों से परेशान होकर व बदनामी के डर के कारण छात्रा स्कूल की वार्षिक परीक्षा भी नहीं दे पायी। पुलिस ने बताया कि घटना से व्यथित होकर छात्रा के पिता का हार्ट अटैक आ गया। जिसके कारण वो बीमार पड़ गया। उसे नीमकाथाना के चिकित्सालय में भर्ती करवाया करवाना पड़ा।
एडीईओ की टीम ने शिक्षकों के बयान
इधर, सीकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य के खिलाफ अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (एडीईओ ) नेमीचन्द सैनी के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने गोविन्दपुरा की आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में घटना को लेकर कार्यरत सभी अध्यापको के लिखित में बयान लिए तथा करीब डेढ़ घंटे चली कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को लेकर किसी भी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के मौके पर निर्देश भी दिए।
Published on:
23 Apr 2018, 10:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.