2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नामी होटल में छापा मारा तो युवक, युवती और महिला इस हाल में मिले, ये आपत्तिजनक सामग्री भी थी साथ

लाडनूं कस्बे में पुलिस ने डीडवाना रोड पर स्थित होटल अशोका व मिलन पर छापा मार कार्रवाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 24 Apr 2018, 7:59 PM IST

हाईप्रोफाइल युवतियां चला रहीं थीं देह व्यापार, पॉश कॉलोनी में हडक़ंप-देखें वीडियो

हाईप्रोफाइल युवतियां चला रहीं थीं देह व्यापार, पॉश कॉलोनी में हडक़ंप-देखें वीडियो

लाडनूं. कस्बे में पुलिस ने डीडवाना रोड पर स्थित होटल अशोका व मिलन पर छापा मार कार्रवाई की है। इस दौरान अशोका होटल में पुलिस ने एक युवक, युवती व एक महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा। जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।

READ : लाडनूं में युवती से इश्क लड़ा रहा था ममेरा भाई, रात को दोनों को इस हाल में देख चौंक गया पूरा गांव

डीडवाना सीओ डा. दीपक यादव ने बताया कि होटल अशोका में महिलाएं-लड़कियां लाकर गलत काम करवाने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। इसके चलते होटल पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान होटल में एक युवती, महिला व सुजानगढ़ निवासी मोहम्मद अली संदिग्धावस्था में मिले।

इस पर इनको हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद महिला व युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को सोमवार दोपहर को ही अंजाम दे दिया गया था। लेकिन सोमवार रात तक इसका खुलासा नहीं किया गया। मंगलवार को इसका खुलासा किया।

होटल में मिली शराब
डीडवाना सीओ डा. यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान होटल अशोका व मिलन में दो पेटी अवैध शराब की भी मिली है। उपरोक्त होटलों में आने जाने वालों के रिकॉर्ड की भी जांच की गई। रजिस्टर को जब्त किया गया है। इसके अलावा होटल में लगे कैमरों के फुटेज भी देखे गए हैं। वहीं पुलिस को होटल से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर अशोका होटल से लाडनूं के मालियों का बास निवासी राजकुमार माली, मिलन होटल से दीपल माली व डीडवाना के चक खारडिय़ा निवासी आईदानराम जाट को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भजन लाल ने बताया कि तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। जहां से इनको जेल भेज दिया गया।