5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर: हॉस्टल में 3 लड़कियों के साथ ‘रंगरलियां’ मना रहे थे 2 लड़के, बाहर इकट्ठा हुए मोहल्लेवासी- और फिर…

एक ब्वायज हॉस्टल में लड़कियां होने के संदेह में कॉलोनी के लोगों ने देर रात तक पहरा लगाया। हॉस्टल में तीन लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

2 min read
Google source verification
ganganagar raid

श्रीगंगानगर।

शहर के रिद्धि-सिद्धि द्वितीय में सदर पुलिस ने सोमवार आधी रात एक ब्वायज हॉस्टल में तीन लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। इससे पहले पुलिस ने दो लड़कों को पकड़ा। दोनों ही शराब पीए हुए थे। पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

पुलिस के अनुसार रिद्धि-सिद्धि द्वितीय के एक ब्वायज हॉस्टल में लड़कियां होने के संदेह में कॉलोनी के लोगों ने देर रात तक पहरा लगाया। मोहल्लावासियों के प्रयास के बावजूद किसी ने गेट नहीं खोला। इस पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और सदर पुलिस को सूचित किया।

आधा घंटा तक पुलिस नहीं पहुंची तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना के घंटाभर बाद रात करीब 12 बजे सदर पुलिस की गाड़ी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। उन्हें हॉस्टल के बाहर दो लड़के शराब पीए हुए मिले।

हॉस्टल का गेट नहीं खोलने पर पुलिस दोनों लड़कों को लेकर लौट आई। लेकिन, 40-50 महिला पुरुष मौके पर ही डटे रहे। लोगों के दबाव को देखते हुए सीआई कुलदीप वालिया दुबारा जाब्ते के साथ मौके पर गए। उन्होंने काफी देर की मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे हॉस्टल का गेट खुलवाया तो वहां तीन लड़कियां मिली।

उन्होंने वहां महीनेभर से रहना बताया लेकिन उनके पास कोई आईडी नहीं मिली जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस देर रात तक लड़के और लड़कियों से पूछताछ में जुटी हुई थी। मोहल्लावासी भी पुलिस के साथ-साथ थाने पहुंच गए और संदिग्ध लड़के-लड़कियों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की बात कहते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया।


मच गया हड़कंप
मोहल्लेवासियों ने जब पुलिस को सूचना दी कि हॉस्टल में लड़के लड़कियां संदिग्ध अवस्था में हैं, तो जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। लड़कों को पकड़ने के बाद लड़कियों को बाहर निकालने में पुलिस को पसीने आ गए। पुलिस की घंटों चली समझाइश के बाद लड़कियों ने दरवाज़ा खोला, जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की।