
सनक भी कमाल की होती है। फिरोजाबाद जिला जेल में बंद हत्या की सजा पाए कैदी ने एक ऐसा बवाल कर दिया कि, जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। हंसी हंसी में किया गया यह काम कैदी की जान पर बन आई। हुआ यह कि, कैदी ने उंगली पर पहनने वाले छल्ले को अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया। कुछ देर तो वह खेलता रहा। और फिर जब उसने छल्ले को वापस प्राइवेट पार्ट से निकालने का प्रयास किया, तो पता नहीं कैसे छल्ला प्राइवेट पार्ट में बुरी तरह से फंस चुका था। कैदी की पेशाब तक रुक गई। और उसकी जान को खतरा हो गया। अंत में एक उपाय किया गया, जिसके बाद कैदी को राहत मिली।
कैदी की सनक
फिरोजाबाद जेल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां जिला कारागार में बंद एक कैदी शाहिर अली (65 वर्ष) ने उंगली पर पहनने वाले लोहे के छल्ले को अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया। तमाम कोशिश बाद भी छल्ला नहीं निकला और कैदी की परेशान हो गया, उसकी पेशाब रुक गई। मामले की जानकारी जब जेल प्रहरियों को हुई तो तुरंत इस मामले की जानकारी जेल सुपरिटेंडेंट को दी गई। सनकी शाहिर अली हत्या सजा में जेल में बंद है।
मेडिकल कॉलेज आगरा में मिली राहत
जेल सुपरिटेंडेंट कैदी की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पहले सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जब सुधार न देखा तो पीड़ित कैदी को मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के प्रयास के बाद उसके प्राइवेट पार्ट से लोहे का छल्ला निकाला गया और उसके बाद कैदी को जिला कारागार में दोबारा ला कर बंद कर दिया गया।
कैदी की हालात ठीक - जेलर
जेलर आनंद कुमार ने बताया कि, कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट पर उंगली पर पहने जाने वाला छल्ला चढ़ा लिया था। आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आगरा में डॉक्टर ने छल्ला निकाल दिया है अब कैदी की हालात ठीक है। वापस उसे जिला कारागार में बंद कर दिया गया है।
Published on:
03 Oct 2022 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
