
Firozabad News: युवक की शादी की जिद से उसकी जेल जाने की नौबत आ गई है।
Firozabad News: फिरोजाबाद में एक लड़के को छुपकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना भारी पड़ गया। लड़की को उसने जगा भी लिया और दोनों की बातचीत भी हुई लेकिन जब उसने शादी की जिद की तो मामला बिगड़ गया। लड़का अपने साथ मंगलसूत्र और सिंदूर लेकर गया था। उसने लड़की की मांग भर दी और मंगलसूत्र पहनाने लगा। इस पर लड़की ने उसे रोकने की कोशिश की। दोनों की बहस हुई तो लड़की के घरवाले जाग गए।
लड़की के परिवार वाले जागे तो फिर भागा
लड़की के परिवार वाले जाग गए तो उन्होंने प्रेमी को पकड़ने की कोशिश की। उसको कुछ डंडे भी मारे लेकिन वह किसी तरह छूटकर भागने में कामयाब रहा। रात का अंधेरा होने की वजह से उसका चेहरा तो लड़की के परिजन नहीं देख सके लेकिन दीवार से कूदकर भागने में उसका मोबाइल गिर गया।
लड़की के परिजनों ने ये मोबाइल लाकर पुलिस को दिया तो मामला खुल गया कि लड़का कौन है। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कृहना है कि है युवक रात में डेढ़ बजे किशोरी से मिलने पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
28 May 2023 07:33 pm
Published on:
28 May 2023 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
