8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस छोटे से गांव में बने माता के मंदिर की महिमा जानने सात समुन्द्र पार से आए ये विदेशी श्रद्धालु, देखें वीडियो

- छह देश के श्रद्धालुओं ने किए हिम्मतपुर वाली माता के दर्शन, गायत्री मंत्र पढ़ा तो आरती उतारकर की मां से पूजा याचना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 Aug 2018, 5:13 PM IST

Mata mandir

Mata mandir

फिरोजाबाद। छह देशों के विदेशी श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को हिम्मतपरु वाली माता के मंदिर पर पहुंचा। जहां सभी ने दरबार में हाजिरी लगाकर मां की पूजा अर्चना की। गायत्री मंत्र बोलकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया। आरती उतारकर जाने अंजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। विदेशी महिला श्रद्धालु सिर ढ़ककर भारतीय नारियों की तरह नजर आ रहीं थीं।

यह भी पढ़ें—

यूपी पुलिस के दरोगा की पिस्टल ने दिया ऐसा धोखा, सिपाही के सिर में लगी गोली, मौत


इन देशों से आए श्रद्धालु
आयरलैंड, जर्मनी, इटली, आस्ट्रेलिया, चेक रिपब्लिकन और विलायत से करीब तीन दर्जन श्रद्धालु रविवार सुबह करीब 11 बजे मंदिर पहुंचे। आध्यात्मिक गुरू शशि दुबे ने विदेशी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराई। मां की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने काली, लक्ष्मी, सरस्वती और गायत्री माता की स्तुति की। बाद में आरती उतारकर गलतियों के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने परिक्रमा लगाकर जलकुंड के जल से शरीर को पवित्र किया। पूजा अर्चना के समय विदेशी महिलाएं सिर को चुनरी से ढकी हुई थीं।

यह भी पढ़ें—

एसएसपी ने बताया किस तरह अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, देखेें वीडियो

एक घंटे से भी अधिक समय तक रुके
विदेशी श्रद्धालु करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक मंदिर में रहे। मंदिर के महंत स्वामी करुणानंद ने प्रसाद दिया। विदेशी श्रद्धालुओं के साथ आए एनआरआई अनुराग दीक्षित ने बताया कि विदेशी श्रद्धालु करीब 12 साल से यहां देवी के मंदिर पर आ रहे हैं। प्रारंभ में करीब चार विदेशी श्रद्धालु यहां आए थे लेकिन आज इनकी संख्या बढ़कर तीन दर्जन से भी अधिक हो गई। एक साल में करीब चार बार यह श्रद्धालु यहां आकर मां की पूजा अर्चना करते हैं। मां के दर्शनों उपरांत श्रद्धालु बटेश्वर धाम के लिए रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें—

वीडियो: महिला को दो पतियों के साथ रहना पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत