
शासन स्तर से IAS-PCS अधिकारियों का ट्रांंसफर, DMनेहा शर्मा को मिली अतिरिक्त बड़ी जिम्मेदारी
फिरोजाबाद। शासन स्तर से आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची में सुहागनगरी की जिलाधिकारी नेहा शर्मा (आईएएस) को अतिरिक्त बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस जिम्मेदारी के साथ ही वह फिरोजाबाद की जिलाधिकारी भी बनी रहेंगी।
नगरायुक्त का अतिरिक्त प्रभार
शासन स्तर से जारी सूची में जिलाधिकारी नेहा शर्मा को नगर निगम फिरोजाबाद के नगरायुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि नेहा शर्मा ने जिलाधिकारी के तौर पर फिरोजाबाद में काफी कार्य किया है। जनता से सीधा संवाद औऱ फील्ड में भी समय देना उन्हें औरों से अलग करता है। फिरोजाबाद की जनता ने जिलाधिकारी का एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर जश्न भी मनाया था, इससे जनता के बीच में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Published on:
16 Dec 2018 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
