2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे प्रांत की शराब को बेचते थे ढाबों पर, पुलिस ने किए गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के गांव सिरौलिया से पकड़े पिता-पुत्र, एक फरार। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 8:17 PM IST

Firozabad police

दूसरे प्रांत की शराब को बेचते थे ढाबों पर, पुलिस ने किए गिरफ्तार

फिरोजाबाद। क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने अवैध रूप से लाई गई दूसरे प्रांत की 14 पेटी शराब समेत पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भागने में सफल हो गया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है।

सूचना पर की छापेमारी

रविवार देर रात्रि इंस्पेक्टर टूंडला प्रवेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव सिरौलिया के पास अवैध रूप से दूसरे प्रांत की शराब बेचने के लिए लाई गई है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर एक आरोपित मौके से भाग गया जबकि पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम आशू पुत्र विजन सिंह यादव और विजन सिंह यादव पुत्र रामसनेही निवासीगण सिरौलिया थाना टूंडला बताया।

एक आरोपी हुआ फरार

इंस्पेक्टर ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर कल्लू पुत्र बीरम सिंह निवासी बास उदौल थाना एत्मादपुर आगरा भागने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपितों के पास से विभिन्न प्रांत की 14 पेटी शराब बरामद हुई हैं। जिनमें 10 पेटी देशी क्वाटर क्रेजी रोमियो, दो पेटी बोतल क्रेजी रोमियो और दो पेटी अंग्रेजी ब्लू मोड ब्रांड शराब शामिल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित पहले बीयर व देशी शराब का ठेका चलाते थे। ठेके बंद होने के बाद इन्होंने दूसरे प्रांत की शराब मंगाकर अवैध रूप से बेचने का काम शुरू कर दिया। कल्लू अपनी गाड़ी से शराब को एत्मादपुर क्षेत्र में सप्लाई करता है। टीम में उप निरीक्षक सत्यप्रकाश, दुर्ग सिंह, राजकुमार, दिनेश कुमार, कर्मवीर सिंह शामिल रहे।

ढाबों पर होती थी सप्लाई

दूसरे प्रांत से लाई गई शराब को दूसरी बोतलों में पैक करके उन पर यूपी का लेवल लगा दिया जाता था। उसे ढाबों पर सस्ते दामों में बेच दिया जाता था। हाईवे किनारे ढाबों पर इस शराब की बिक्री की जाती थी।