2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन न मिल पाने से मरीज की मौत

परिजनों ने डॉक्टर और सीएमएस के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 6:53 PM IST

Death

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन न मिल पाने से मरीज की मौत

बदायूं। एक बार फिर यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बदायूं के जिला अस्पताल में सिलेन्डर में ऑक्सीजन न होने कारण एक युवक की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन के सिलेन्डर में गैस ही नहीं थी और इसी कारण कारण डाक्टर ने मरीज को ऑक्सीजन नहीं लगाई और उसकी मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा काटा और अस्पताल प्रशासन ने तुरन्त पुलिस और पीएसी को बुला लिया। परिजनों ने डॉक्टर और सीएमएस के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें- चोरी के शक में तालिबानी सजा, खौलता हुआ पानी डाला और सिर मुंडवा कर खंबे से बांधा युवक

जांच के आदेश

बदायूं के जिला अस्पताल में इशरत नाम का मरीज इलाज कराने आया था, उसे काफी दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों का आरोप है कि जब उसकी ज्यादा हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा लेकिन सिलेन्डर में ऑक्सीजन ही नहीं थी जिस कारण मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। डाक्टरों की लापरवाही और मरीज को ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण इशरत की मृत्यु हो गई। मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा काटा। अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में पुलिस और पीएससी को बुला लिया। मृतक मरीज के परिजनों ने डॉक्टर और सीएमएस के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल अभी इस मामले में जांच बैठा दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद मौत का सही कारण पता लग पाएगा।

यह भी पढ़ें- योगासन से पड़ता है सातों चक्रों पर सकारात्मक प्रभाव, आभामंडल होता है प्रभावशाली

क्या कहना है चिकित्सक का

वहीं चिकित्सक का कहना है कि मरीज जब आया था तो उसे सही प्रकार से देखा गया था और कागजों में ऑक्सीजन देना भी दर्शाया गया है। सिलेन्डर में ऑक्सीजन भी है। परिजन आरोप निराधार लगा रहे हैं।