
फिरोजाबाद
फिरोजाबाद ( firojabad news) फिरोजाबाद का नाम चन्द्रनगर करने का प्रस्ताव जिला पंचायत के सदन में रखा गया है। सदन में सभी ने इस पर सहमति दी है। अब प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।
जिला पंचायत सभागार में आयाेजित बैठक में कहा गया कि पूर्व में जनपद फिरेाजाबाद का नाम चन्द्रनगर था, जिसको बाद में फिरोजाबाद कर दिया था। अब फिर से उसे पुराना नाम दिया जाए। यह प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता वाली मीटिंग में रखा गया। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना बनाने के लिए विचार विमर्श हुआ। बोर्ड के समक्ष यह प्रस्ताव ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नरायन यादव ने रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदन में उपस्थित समस्त पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सदन से कहा कि गुणवत्ता के साथ मानकों के अनुसार विकास कार्य कराए जाएं। किसी भी क्षेत्र को इस जिला पंचायत के विकास से वंचित नहीं रखा जायेगा।
Updated on:
31 Jul 2021 07:31 pm
Published on:
31 Jul 2021 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
