
लोगों को जागरूक करते डीएम चंद्रविजय, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में लगातार अंजान बुखार का कहर टूट रहा है। एक बार फिर छह और बच्चों की मौत हो गई। जिले भर में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। जिला स्तरीय अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें—
लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
फिरोजाबाद में लगातार बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अचानक आया बुखार बच्चों के दिमाग को निशाना बनाता है और फिर उनकी जान ले लेता है। ऐसा ही कई मामले सामने आए हैं। जिनमें बच्चों की मौत दिमागी बुखार से होना बताई गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम और जिला स्तरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गंदगी न हो इसके लिए मौके पर जाकर सफाई अभियान चला रहे हैं। बुधवार को 6 बच्चों की और मौत हो गई।
यह भी पढ़ें—
इनकी हुई मौत
इनमें 4 वर्षीय निराली पुत्री अजय कुमार, 14 वर्षीय पीयूष पुत्र रमेश यादव निवासी बिहारी पुरम लालऊ रोड, 12 वर्षीय शिवानी पुत्री ज्ञान कुमार शंखवार निवासी कौशल्या नगर, 13 वर्षीय रश्मि पुत्री उदयवीर निवासी किशन नगर, 13 वर्षीय शगुन पुत्री शशिकांत कश्यप निवासी जैन नगर और 12 वर्षीय अंशिका पुत्री टेनी कश्यप हैं। यह आंकड़े क्षेत्र से आ रहीं सूचना के आधार पर हैं। गुरुवार को डीएम चंद्रविजय ने करबला समेत कई क्षेत्रों में जाकर जलभराव को दूर कराया तो वहीं कूलरों में भरे पानी को बाहर फिकवाया। डीएम ने सभी से अपील की है कि वह कूलरों में पानी भरकर न रखें।
Published on:
02 Sept 2021 12:32 pm
