
फिरोजाबाद। शराब का नाम सुनते ही कुछ लोग खुशी से झूम उठते हैं लेकिन यह सेहत के लिए कितनी खतरनाक होती है इसका अंदाजा शायद ही कम लोगों को होगा। सुहागनगरी में मदिरा मुक्ति को लेकर लोक नागरिक कल्याण समिति द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक करीब दो हजार लोगों को मदिरा मुक्ति की शपथ दिलाई जा चुकी है। अब सपा के एमएलसी के साथ ही शहर के सैकड़ों लोगों ने मदिरा मुक्ति की शपथ ली।
शराब से न हो घर बर्बाद
रसूलपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में लोक नागरिक कल्याण समिति के सचिव और अभियान के संयोजक सतेन्द्र जैन सोली ने बताया कि वर्तमान में 15 से 20 प्रतिशत परिवार शराब की वजह से बर्बाद हो रहे है। शराब का सेवन करने वाला व्यक्ति नशे का आदी हो जाता है और वह नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता है जिसके चलते उसका परिवार बिखर जाता है। कहीं शराब के चलते पत्नी घर छोड़कर चली जाती है। वहीं कहीं-कहीं अधिक शराब के सेवन से लोगों की मौत हो जाती है। जिसकी वजह से उसकी पत्नी और बच्चे बेसहारा हो जाते हैं। लोगों के परिवार को टूटने से बचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
इन्होंने ली मदिरा मुक्ति की शपथ
सपा एमएलसी डाॅ. दिलीप यादव समेत कुल 128 लोगों ने कार्यक्रम में मदिरा मुक्ति की शपथ ली। एमएलसी ने लोगों से कहा कि मदिरा मुक्ति की शपथ लेने वाले दूसरे लोगों को भी मदिरा मुक्ति की शपथ लेने को विवश करेंगे। उन्हें परिवार और बच्चों की शपथ दिलाएंगे। उन्होंने जिले भर के लोगों से मदिरा मुक्ति के इस अभियान से लोगों को जोड़ने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि मदिरा व्यक्ति के लिए अभिशाप है। जब तक इसे दूर नहीं किया जाएगा। तब तक परिवारों में खुशी नहीं आएगी।
विभिन्न क्षेत्रों में चलेगा अभियान
कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि उनका यह अभियान गति पकड़ रहा है। उनकी मंशा है कि लोग इस अभियान से जुड़ें और मदिरा मुक्ति को जड़ से समाप्त कर सकें। उन्होंने प्रदेश और केन्द्र सरकार से भी प्रदेश में शराब बंदी कराए जाने की मांग की है। जिससे युवाओं को इस नशे की लत से बचाया जा सके।
Published on:
15 Apr 2018 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
