11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे का कारोबार करने वाले से मिलीभगत के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित

— फिरोजाबाद पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले एक आरोपी को किया था गिरफ्तार।

less than 1 minute read
Google source verification
aropi

पकड़ा गया नशा तस्करी का आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। अपराधी को संरक्षण देने के आरोप में एसएसपी ने एसओजी में तैनात चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया। वहीं, एसओजी प्रभारी के जो वर्तमान में आगरा में तैनात हैं के विरुद्ध आगरा एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें—

शादी के बाद पहली बार बेटी को ससुराल से बुलाने जा रहे लोगों की कार पलटी बालिका की मौत, नौ घायल

एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि थाना रसूलपुर पुलिस ने जाकिर पुत्र जाबिर नाइक निवासी गालिब नगर थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से करीब 1400 ग्राम चरस बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से चरस, गांजा और सट्टे का कारोबार करता आ रहा है। इसमें एसओजी टीम का भी सहयोग मिलता रहा है। इसके एवज में वह पुलिस को मोटी रकम हर माह देता था।
यह भी पढ़ें—

होटल में खाना खिलाने के बहाने पिलाई जा रही थी शराब, छापेमारी के दौरान काफी संख्या में मिलीं शराब और बीयर की खाली बोतलें

एसओजी टीम पर आरोप
एसओजी टीम की संलिप्तता पर एसएसपी ने चार एसओजी सिपाही नदीम खान, राहुल यादव, रविन्द्र कुमार एवं भगत सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं, तत्कालीन एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह जो वर्तमान में आगरा में तैनात हैं। उनकी संलिप्तता पर आगरा एसएसपी को पत्र लिखा है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ टूंडला को दी गई है। एक सप्ताह के अंदर वह अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। एसएसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का पिता जाबिर नाइक पूर्व में करीब डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। वह वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले किसी भी राजनीति, मीडिया और पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।