23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आश्रम पद्धति विद्यालय के हॉस्टल में लटका मिला छात्र का शव, नोट में लिखी जान देने की वजह

छात्र का शव रविवार सुबह हॉस्टल में लटका मिला। पुलिस को मौके से एक नोट भी मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification
आश्रम पद्धति विद्यालय के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, नोट में लिखी मिली जान देने की वजह

आश्रम पद्धति विद्यालय के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, नोट में लिखी मिली जान देने की वजह

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के वजीरपुर जेहलपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव रविवार सुबह हॉस्टल में लटका मिला। पुलिस को मौके से एक नोट भी मिला है, जिसपर मृतक छात्र अरुण और साथी साछ का नाम लिखा है।

यह भी पढ़ें- जानिए, यूपी के कार्यवाहक मुख्य सचिव बने आरके तिवारी का आगरा कनेक्शन, ताजनगरी ‘लकी’ साबित हुई इन अधिकारियों के लिए

जानकारी के मुताबिक हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के रहने वाले तेजवीर सिंह का पुत्र अरुण कुमार राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में 11वीं का छात्र था। रविवार सुबह अरुण का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। हॉस्टल में रहने वाले साथी छात्र ने जैसे ही शव देखा हड़कंप मच गया। उसने तुरंत हॉस्टल के वार्डन को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने गांधी परिवार को लेकर दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान का पक्ष लेने का लगाया आरोप

सूचना पर थाना पुलिस, एसडीएम, सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सदर वलदेव सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक छात्र अपने क्लास का मॉनीटर था। अभी तक जांच में जो बात सामने आई है, उसके अनुसार अरुण का साथी छात्र से झगड़ा हुआ था। पुलिस को कमरे से एक कागज मिला है, जिस पर लिखा है कि मैं भगवत शरण वादा करता हूं कि आज से मेरा अरुण कुमार कक्षा 11 का मुझसे कोई मतलब नहीं रहेगा। जो सबसे पहले मतलब बनाएगा या कोशिश करेगा उसे अपने प्राण त्यागने होंगे। यह किसने लिखा है, इसकी जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग