इससे पहले आगरा मंडल के कमिश्नर के तौर पर तैनात रह चुके बीके चतुर्वेदी- कैबिनेट सेक्रेटरी, भारत सरकार बन चुके हैं। बीके चतुर्वेदी यूपीए -2 के दौरान कैबिनेट सचिव रहे हैं। वहीं आगरा के जिलाधिकारी रह चुके पीके सिन्हा भी कैबिनेट सेक्रेटरी रह चुके हैं। सिन्हा 11-07-1991 से 2-07-1992 तक आगरा के जिलाधिकारी रहे। सिन्हा मोदी सरकार -1 में कैबिनेट सेक्रेटरी रहे।