5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने इस राज्य से पकड़ा, देखें वीडियो

— क्राइम ब्रांच व थाना शिकोहाबाद पुलिस को मिली सफलता, लंबे समय से चल रहा था फरार।

less than 1 minute read
Google source verification
SSP PC

SSP PC

फिरोजाबाद। 25 हजार का इनामी बदमाश को क्राइम ब्राॅच की टीम ने शिकोहाबाद पुलिस के साथ पटना बिहार से दबोच लिया। जो कि काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस को इस आरोपी की लंबे समय से तलाश थी।

एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा वार्ता करते हुए बताया कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में विगत 6 फरवरी 2018 को योगेश कुमार उर्फ सेटटी, 19 सितम्बर 2018 को रिक्कू की हत्या में वाछित अभियुक्त संतोष यादव उर्फ राजा उर्फ कोरी, संतोषी संजीव पुत्र रामब्रज निवासी एका काफी दिनों से फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त पर पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की पकड से दूर रहने के साथ ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस को मिली थी सूचना
विगत कुछ दिन पूर्व सूचना मिली कि सन्तोष यादव पटना बिहार में छुपा हुआ है। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए क्राइम बा्रच के कुलदीप सिंह, थाना शिकोहाबाद पुलिस के लोगो के साथ अनुमति लेकर पटना बिहार पहुंचे। जहां गांधी मैदान महाराज होटल के समीप दबोच लिया। पकडे़ गये अभियुक्त के खिलाफ जनपद के साथ आगरा एटा, हाथरस, मैनपुरी, पटियाला पंजाब आदि स्थानों पर लूट चोरी की घटनाओं में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को दबोच लिया। पकड़ने वाली टीम को पुरस्कार भी दिया गया। अभियुक्त को पकडने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभय सिसौदिया, नदीम खान, दिनेश राहुल, मुकेश कुमार आशीष शुक्ला रविन्द्र कुमार आदि रहे।