अब नहीं लगेगा जाम
सुभाष तिराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने को पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह प्लान दस दिन तक ट्रायल पर चालू किया गया है। प्लान सफल रहा तो इसे हमेशा के लिये लागू कर दिया जायेगा। इसी के चलते आज डीएम चन्द्र विजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अजय तिवारी, एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने अन्य अधिकारियों संग सुभाष तिराहे का निरीक्षण किया। यहां किन कारणों से जाम लगता है यह भी देखा एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि इस ट्रैफिक प्लान के तहत बसों, टैपों व आॅटो वालों के खड़े होने के स्थानों को तय किया गया।