4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रमुख उद्योगपति एवं उत्तर प्रदेश रत्न बालकृष्ण गुप्त का निधन

बालकृष्ण गुप्त को हरिद्वार, इलाहाबाद एवं मथुरा की संस्थाओं द्वारा आर्यभूषण, साहित्यसेवी, वाणी भूषण एवं भाषा भूषण की उपाधि ने भी नवाजा गया।

2 min read
Google source verification
 Balakrishna Gupta

Balakrishna Gupta

फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं उत्तर प्रदेश रत्न बालकृष्ण गुप्त का शुक्रवार शाम को निधन हो गया। वो 96 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। उद्योगपतियों, साहित्यकार एवं कारोबारी जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


कई फैक्ट्रियों के स्वामी
एडवांस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक बालकृष्ण गुप्त शहर के प्रमुख उद्यमियों में से एक थे। कई फैक्ट्रियों के स्वामी गुप्त को सरकार ने उत्तर प्रदेश रत्न से भी नवाजा था। हरिद्वार, इलाहाबाद एवं मथुरा की संस्थाओं द्वारा आर्यभूषण, साहित्यसेवी, वाणी भूषण एवं भाषा भूषण की उपाधि भी मिली कोटला गांव में कृषक परिवार में जन्मे गुप्त साहित्य प्रेमी थे। ऑल इंडिया ग्लास मैन्यूफेक्चर्स फेडरेशन एवं यूपी ग्लास मेन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के कई बार अध्यक्ष रहे।


10 हजार से शुरू किया था कारोबार
बालकृष्ण गुप्त ने वर्ष 1950 में पिता सेठ उमरावलाल से दस हजार रुपये लेकर कारोबार शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1970 में माउथ ब्लोइंग उत्पाद बनाना शुरू किए तो यूनिक ग्लास पहली इकाई थी। जिसने कोल भट्टी को प्राकृतिक गैस में परिवर्तित किया। बांग्लादेश में कांच उद्योग की स्थापना के लिए वहां की सरकार के आमंत्रण पर परामर्शदाता के रूप में वहां का भ्रमण किया। साथ ही नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉर्मस आगरा एवं आगरा प्रोडक्टिविटी काउंसिल आगरा के भी अध्यक्ष रहे।


साहित्य प्रेमी थे
बालकृष्ण गुप्त की साहित्य में भी विशेष रुचि थी। ब्रज साहित्य संगम मथुरा एवं ब्रज कला केंद्र आगरा सहित कई संस्थाओं से जुड़े रहे। हर वर्ष 31 दिसंबर को मनाए जाने वाले जन्म दिवस पर देश भर से कवियों एवं साहित्यकारों को बुलाया करते थे। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में धर्मपत्नी स्वर्गीय शांती देवी गुप्ता की स्मृति में कोटला रोड पर स्थित बगीची में धर्मार्थ निश्शुल्क चिकित्सालय का संचालन कराया तो सेवार्थ संस्थान के ट्रॉमा सेंटर के भी प्रमुख ट्रस्टियों में शामिल थे। हर वर्ष वह शांती देवी गुप्ता के नाम से विभिन्न क्षेत्र के प्रमुखजनों को 31 हजार का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करते थे। एमजी शिक्षण संस्थान के पूर्व में अध्यक्ष रहे। कोटला में आरके इंटर कॉलेज की स्थापना की। खेल में उनकी विशेष रुचि थी, इसीलिए उन्होंने ओम ग्लास में विशेष तौर पर दो खेल स्टेडियम बनवाए। उनके पुत्र प्रदीप गुप्ता वर्तमान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग