6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीओ ऑफिस में दारू पार्टी, जमकर छलके जाम, तस्वीरें वायरल

ऑफिस में तैनात पेशकार ने सीओ की गैरमौजूदगी में अपने दोस्तों के साथ दारू पार्टी की।

2 min read
Google source verification
दारू पार्टी

फिरोजाबाद। जिले के टूंडला सीओ के ऑफिस में दिन ढलते ही जाम छलकते हैं। इसकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यहां सीओ साहब गैरमाजूदगी में महफिल सजी थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसमें ऑफिस में तैनात पेशकार जाम बनाते और पीते नजर आ रहे हैं। उनके साथ दो लोग हैं। सूत्रों की माने तो दबंग पेशकार ने अपने बाहरी मित्रों को ऑफिस में बुलाकर पार्टी की थी।

ना वर्दी का लिहाज, ना ड्यूटी रही याद
इन तस्वीरों में पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे टूंडला सीओ के ऑफिस में तैनात पेशकार जय वीर सिंह हैं। पेशकार को ना अपनी ड्यूटी याद रही और ना ही वर्दी का लिहाज। सीओ ऑफिस को ही बार बना डाला। सीओ की गैरमौजूदगी में पेशकार ने अपने दो दोस्तों के साथ ऑफिस में शराब पार्टी की। तस्वीरों में मेज पर रखी शराब की बोतल साफ दिखाई दे रही है। पेशकार के हाथ में जाम है। जबकि एक शख्स पैग बना रहा है। सीओ ऑफिस में शराब पार्टी की तस्वीरें किसी ने अपने मोबाइल फोन से खींच ली और वायरल कर दीं।

दबंग प्रवृत्ति का है पेशकार
सूत्रों की माने तो ये कोई नया मामला नही है ये दबंग पेशकार जयवीर सिंह तो रोजाना ही ऑफिस में शराब पीता है। कभी कभी तो सीओ साहब के न होने का फायदा उठाते हुए दिन में भी पीना शुरू कर देता है। अब आप ही देख लीजिए कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में दूसरों पर कार्रवाई करने वाली यूपी पुलिस ही अपने ऑफिस में ड्यूटी के समय ही शराब पी रही है। अब देखना होगा कि इस दबंग पेशकार पर फिरोजाबाद पुलिस अधीक्षक क्या कार्रवाई करते हैं।

'मेरे संज्ञान में नहीं है मामला'
इस मामले में एसएसपी डॉक्टर मनोज कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा हुआ है तो गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर पेशकार के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के दौरान शराब पीना गलत है। सीओ कार्यालय तहसील परिसर में है। इसमें एसडीएम, सीओ के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग