30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, यह थी वजह

— थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुरैया सोहेलपुर का मामला, आरोपी पत्नी गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 4 Jun 2021, 2:42 PM IST

murder

मृतक का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पति और पत्नी के रिश्ते तार—तार हो गए। पत्नी ने पति की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। आरोपी मृतक की दूसरी पत्नी है। युवक पहली पत्नी से मिलकर आया था, इसी बात से नाराज होकर दूसरी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। मृतक ने आरोपी पत्नी के साथ सात साल पहले कोर्ट मैरिज की थी।
यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी में युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

यह था मामला
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुरैया सोहेलपुर निवासी सचिन यादव उर्फ नरेंद्र पुत्र रामप्रकाश की शादी वर्ष 2007 में रीता नामक युवती के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच आए दिन अनबन होती रहती थी। उसके बाद पहली पत्नी तीन बेटी और एक बेटे को साथ लेकर इटावा अपने मायके चली गई थी। जहां उसने कोर्ट में मामला डाल दिया था। काफी समय बाद भी जब पत्नी लौटकर नहीं आई तो उसने गांव की ही रितु से कोर्ट मैरिज कर ली। रितु की शादी के बाद से नाराज उसके परिजन गांव छोड़कर चले गए थे। रितु के एक तीन साल का बेटा भी है।
यह भी पढ़ें—

पचोखरा पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले 13 चोरों को किया गिरफ्तार


पति—पत्नी में हुआ था झगड़ा
बीती रात्रि सचिन पहली पत्नी से मिलकर वापस घर आया था। जहां उसने पहली पत्नी को वापस बुलाने की बात दूसरी पत्नी को बताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हुई मारपीट में तीन साल का बेटा चोटिल हो गया। बेटे को देखकर दूसरी पत्नी ने रात्रि में सोते समय पति पर रॉड से हमला कर दिया और खुद को भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दूसरी पत्नी रितु और उसके दो भाई हृदयमोहन व सोलू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।